उत्तराखण्ड के पर्यटन उद्योग की रीढ़ हैं ट्रैवल व्यवसायी : मदन कौशिक

हरिद्वार। पर्यटन उद्योग उत्तराखण्ड की आर्थिकी का प्रमुख स्रोत है जिसमें ट्रैवल व्यवसायी उत्तराखण्ड के पर्यटन उद्योग की रीढ़ हैं। यह विचार पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, स्थानीय विधायक मदन कौशिक ने भारत सेवाश्रम में आयोजित हरिद्वार ट्रैवल एसोसिएशन के शपथ ग्रहण के समारोह को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये।
मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तराखण्ड में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है जिसके चलते प्रतिवर्ष उत्तराखण्ड में आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। हरिद्वार के ट्रैवल व्यवसायियों की समस्याओं के निदान हेतु मेरा सहयोग ट्रैवल एसोसिएशन के साथ हमेशा रहेगा।
विधायक आदेश चौहान ने कहा कि ट्रैवल व्यवसाय चुनौतीपूर्ण कार्य है। आंगतुक पयर्टकों की सेवा, सुरक्षा व सद् व्यवहार हमारे व्यवसाय को बढ़ाने का कार्य करता है। ट्रैवल व्यवसयियों को अपने कर्मचारियों व ड्राइवरों को उचित प्रशिक्षण देकर पर्यटकों का दिल जीतने का काम करना होगा।
पूर्व राज्यमंत्री डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि ट्रैवल व्यवसाय में आपका व्यवहार ही आपका परिचय होता है। आपके द्वारा पर्यटकों के साथ किया गया व्यवहार ही हमारे शहर व प्रदेश की पहचान बनता है। उन्हांेने कहा कि ट्रैवल एसो. में लोकतांत्रिक रूप से चुनाव सम्पन्न हुए हैं, ऐसे में चुनाव लड़े सभी लोगों को मिल जुलकर संगठन को मजबूत करने का काम करना होगा।
मेयर किरन जैसल व पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में संगठन की आवश्यकता थी। अब ट्रैवल एसो. के तत्वावधान में पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होगी। नगर निगम भी अपना पूरा सहयोग एसोसिएशन को देगा।  
भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि मुकेश मनोचा, रवि मनोचा, हिमांशु गुप्ता के नेतृत्व में निश्चित रूप से ट्रैवल व्यवसायियों की समस्याओं का समाधान होगा। साथ ही हरिद्वार आने वाले पर्यटकों को मिलने वाली सुविधाओं व व्यवस्थाओं को नयी गति मिलेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मेयर श्रीमती किरन जैसल एवं संचालन राजू मनोचा ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मदन कौशिक ने मुकेश मनोचा अध्यक्ष, रवि मनोचा महामंत्री, हिमांशु गुप्ता कोषाध्यक्ष के साथ समस्त पदाधिकारियों व कार्यकारिणी को शपथ दिलायी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक मदन कौशिक, अति विशिष्ट रानीपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यमंत्री डॉ. संजय पालीवाल, संजय सहगल, राजीव पाराशर अध्यक्ष शहर व्यापार मण्डल, अमन शर्मा महामंत्री शहर व्यापार मण्डल, अनिरूद्ध भाटी पूर्व पार्षद, अमन गर्ग महानगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, राजीव भार्गव पूर्व पार्षद, विष्णु शर्मा संयोजक शहर व्यापार मण्डल समेत अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
हरिद्वार ट्रैवल एसोसिएशन के संरक्षक मेयर प्रतिनिधि सुभाष चन्द, अनुज सिंघल, अजय सैनी, सुरेन्द्र जैन ने समारोह में पधारे गणमान्यजनों का स्वागत व अभिनन्दन किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरिद्वार ट्रैवल एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश मनोचा, महामंत्री रवि मनोचा, कोषाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप मनोचा, उपाध्यक्ष राजेश त्यागी, गुरदीप सिंह तनेजा, गुरविन्द्र सिंह, जोनी अरोड़ा, मंत्री शक्ति पाल, चेतन आहूजा, अक्षय राणा, प्रणव सिखौला, संगठन मंत्री विक्रान्त राणा, भास्कर जैसवाल, राजकुमार अग्रवाल, हर्ष गम्भीर, दीपक शर्मा, मीडिया प्रभारी नीरज मनोचा, गगनदीप दमीर, मयंक धनाई, रितेश नेगी, कानूनी सलाहकार संचित (अधिवक्ता) एवं कार्यकारिणी सदस्य वैभव अरोड़ा, राजकुमार अरोड़ा, हरीश राणा, नवीन पाहवा, भूपेन्द्र अग्रवाल, सचिन भार्गव, गौरव बग्गन, संजय नैथानी, शक्ति सिंह, अमित राणा, सन्नी भाटिया, रतन पाल, नरेन्द्र भट्ट, गौरव माहेश्वरी, तुषार चौहान, सचिव भाटिया, सौरभ गुप्ता, अभिषेक हसीजा सत्ता, संजय, मोहित शर्मा, राकेश कुमार, नवीन भाटिया, राकेश नेगी, भुवन गोस्वामी, अभिनव चौरसिया, महेश कुमार वैश्य अध्यक्ष मायापुर व्यापार मण्डल, सुनील मनोचा महामंत्री, हरीश बिष्ट अध्यक्ष पंचपुरी टैक्सी यूनियन, हरीश रावत ट्रेकर कमांडर सूमो यूनियन ऋषिकेश, राकेश थपलियाल कोषाध्यक्ष, विजेन्द्र सिंह कण्डारी सचिव गढ़वाल मण्डल टैक्सी चालक मालिक (महासंघ), मंजित सिंह कोटवाल, कपिल विश्नोई अध्यक्ष ऑटो रिक्शा यूनियन बस स्टैण्ड, रवि शर्मा अध्यक्ष ऑटो रिक्शा रेलवे यूनियन हरिद्वार, प्रेम कुमार महामंत्री, सुरेश गुप्ता कोषाध्यक्ष ई-रिक्शा पंचपुरी यूनियन रेलवे स्टेशन हरिद्वार समेत अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *