भाजपा-कांग्रेस में खलबलीः सोशल मीडिया पर छाई, ‘मुंबई वाली डांस पार्टी’

 देहरादून। उत्तराखण्ड में इन दिनों सबसे ज्यादा ‘मुंबई वाली डांस पार्टी’ की चर्चा है। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर इस खबर की सबसे अधिक चर्चा हो रही है। फेसबुक, एक्स, यूटयूब से लेकर अन्य सभी सोशल मीडिया पर इसी पार्टी का जिक्र हो रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, हरक सिंह रावत और कंुवर प्रणव के वीडियो वायरल हो रहे हैं और प्रश्नों की बौछारें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर हो रही है।
 प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल तो आधिकारिक तौर पर अभी बजा नहीं हैं, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा जहां प्रदेश में हिंदू सम्मेलनों के जरिए गांव-गांव, गली-गली,मोहल्ला, बाजार और शहरों को भाजपा मय बनाने का प्रयास कर रही है। वहीं कांग्रेस प्रदेश सरकार की नीतियों के बल पर सरकार और भाजपा को घेरने में लग गई है। भाजपा और कांग्रेस में ‘जंग’ तेज हो गई है।
हाल ही में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह  ने ‘मुंबई वाली डांस पार्टी’ को लेकर प्रदेश की राजनीति में जो ‘भूचाल’ ला रखा है वह अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुंवर प्रणव ने कांग्रेस के जिन नेताओं का नाम लिया उन सभी ने अपनी प्रतिक्रिया ‘मुंबई वाली पार्टी’ को लेकर दे दी है।  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुंबई बार डांस पार्टी विवाद पर कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल के बयान को सफेद झूठ बताया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही गणेश गोदियाल की खुद की पोल खुली, तो गोदियाल को धर्मराज युधिष्ठर याद आ गये और झूठ का चोला ओढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। महेंद्र भट्ट ने कहा कि-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इसे व्यक्तिगत और विद्वेष की राजनीति का परिणाम बताया है। भट्ट ने कहा कि खुद आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष उनको अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी बता भी रहे थे। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि लंबे समय से जनता द्वारा ठुकराए जाने वाले और नकारात्मक राजनीति करने वाले कांग्रेस नेता इन दिनों पूरी फुर्सत से हैं। इसलिए वे व्यक्तिगत राजनीति की पराकाष्ठा पार करते हुए एक दूसरे को ठिकाने लगाने के लिए चरित्र हनन जैसे आरोपों से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। मुंबई डांस पार्टी विवाद की असल जड़ भी उनकी यही आपसी टकराहट है।
बता दें कि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का हाल में एक विवाह समारोह में डांसर पर नोट उड़ाने का वीडियो वायरल हुआ है। उसके बाद आरोप-प्रत्यारोपों का सिलसिला शुरू हुआ और यह भाजपा-कांग्रेस तक पहुंच गया। मामले में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत, उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ का नाम सामने आया। इस पर हरक सिंह रावत और गणेश गोदियाल में अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर अपना पक्ष रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *