इको-सेंसिटिव रिवरफ्रंट डेवलपमेंट पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में इको-सेंसिटिव रिवरफ्रंट डेवलपमेंट पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसमें उत्तराखण्ड के 14 शहरों के अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में गंगा तटों के पर्यावरण अनुकूल विकास, कुम्भ मेले की तैयारियों और नदी संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने सतत रिवरफ्रंट विकास के लिए तकनीकी व व्यावहारिक जानकारी साझा की। कार्यक्रम का समापन 10 अप्रैल को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *