हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमे में सख्त धाराएं बढ़ाते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार 22 दिसंबर 2025 को शिवम वर्मा पुत्र संतोष कुमार, निवासी पंथी सेरामऊ दक्षिणी सदर बाजार, जिला शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी रोशनाबाद, थाना सिडकुल, हरिद्वार ने थाना सिडकुल में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि 5 नवंबर 2025 को कालागेट रोशनाबाद सिडकुल के पास दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उसका वीवो टी-4 मोबाइल फोन झपट लिया और फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना सिडकुल में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सुरागरसी करते हुए महिंद्रा ग्राउंड के किनारे झाड़ियों के पास से दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से छीना गया वीवो टी-4 मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद फैज पुत्र शरीफ, निवासी ग्राम बड़ागांव, थाना पुवायां, जिला शाहजहांपुर, हाल किरायेदार रोशनाबाद, थाना सिडकुल, उम्र 18 वर्ष तथा तोहिद पुत्र सुल्तान, निवासी रोशनाबाद, निकट झंडा चौक, थाना सिडकुल, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। इस कार्रवाई में थाना सिडकुल के एडिशनल उप निरीक्षक हरिश्चंद्र, कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल अनिल कंडारी की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अपराध और स्नैचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई जारी