हरिद्वार। जिलाधिकारी कमेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना समिति की बैठक विकास भवन के सभागार में आयोजित की गई, जिसमें जनपद में वितरित किए गए गैस कनेक्शन की समीक्षा की गई। बैठक में समिति के सदस्यों ने जानकारी दी कि 2016 से उज्ज्वला योजना के तहत अब तक 1,10,402 गैस कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं, जिनमें से 101 कनेक्शन की अभी तक रिफिलिंग नहीं कराई गई है। इसमें आईओसी के पास 51, बीपीसीएल के पास 50 और एचपीसीएल के पास 6 कनेक्शन हैं।
जिलाधिकारी कमेन्द्र सिंह ने कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि 101 लोगों द्वारा गैस रिफिलिंग न कराने के कारणों की जांच की जाए और यदि किसी को कोई समस्या हो तो उसका समाधान किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई फर्जी कनेक्शन पाया जाता है तो उसे निरस्त किया जाए और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कराई जाए। साथ ही, उन्होंने सभी 101 लाभार्थियों से अपील की कि वे अपने गैस कनेक्शन की केवाईसी जल्द से जल्द करा लें।
बैठक में डीडीओ वेद प्रकाश, डीएसओ तेजबल सिंह, एलपीजी सेल्स के प्रबंधक मयंक कुमार, बीपीसीएल एसओ अश्वनी कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।