जिलाधिकारी के निर्देशन में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, राष्ट्रीय राजमार्ग से अवैध होर्डिंग व यूनिपोल हटाए

हरिद्वार |जनपद हरिद्वार को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में ही सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत सरकारी परिसंपत्तियों एवं भूमि पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटवाने के निर्देश दिए गए थे, जिनके अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा कार्रवाई की गई।

अधिशासी अभियंता एनएचएआई अतुल शर्मा ने जानकारी दी कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 के दोनों ओर, रानीपुर झाल से बहादराबाद बाईपास तक तथा मंगलौर क्षेत्र में बिना अनुमति एवं अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग और 14 बड़े यूनिपोल को अधिकृत एजेंसी की टीम के माध्यम से हटाया गया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बनाए गए अवैध खोखे, झुग्गी-झोपड़ियों को भी हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और बिना अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण या होर्डिंग पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *