भूपतवाला में सीवर गड्ढों को लेकर हंगामा: जनता में आक्रोश, जल विभाग पर लापरवाही के आरोप

हरिद्वार। भूपतवाला में सीवर लाइन के लिए खोदे गये गड्ढे को न भरने से नाराज स्थानीय लोगों ने उत्तरी हरिद्वार में भाजपा नेताओं के साथ जल विभाग के अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। आरोप है कि कई बार अधिकारियों को बताने पर भी सीवरी लाइन के लिये खोदे गए गड्ढे को एक माह बाद भी भरा नही गया। जिससे स्थानीय लोगों में हादसा होने का खतरा मंडरा रहा है। अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप है। क्षेत्र में जगह-जगह गड्ढे हो रहे है, जिनमें पानी भरा है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री विदित शर्मा ने कहा कि जल निगम की ओर से भूपतवाला क्षेत्र में सीवर लाइन डाले जाने का कार्य किया जा रहा हैं, लेकिन इसकी कोई देखरेख नही करता। जगह-जगह गड्डे खुदे है, जिनमें पानी भरा है। इस बारे में जल निगम के अधिशासी अभियंता को कई बार सूचित किया जा चुका है। लेकिन उनके कानों में जू तक नहीं रेंगती और जनता परेशान है। इन गड्ढों में 10 फुट तक पानी भरा है। यह समस्या केवल सत्यम विहार कालोनी में नही, बल्कि पूरे भूपतावाला में है। इसकी विभाग के अधिकारी कोई सुध नही ले रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *