देहरादून। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत DPIIT द्वारा जारी States’ Startup Ecosystem Ranking (पांचवां संस्करण) में उत्तराखण्ड को मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने के लिए ‘लीडर’ के रूप में मान्यता दी गई है। राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड सरकार के उद्योग विभाग को Certificate of Appreciation प्रदान किया गया। यह उपलब्धि राज्य की प्रभावी स्टार्टअप नीति, नवाचार को बढ़ावा, निवेश प्रोत्साहन और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयासों का परिणाम है। सरकार द्वारा विकसित अनुकूल नीतियों, सरल प्रक्रियाओं और मजबूत इकोसिस्टम के चलते उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय स्तर पर एक मॉडल राज्य के रूप में देखा जा रहा है, जो प्रदेश के उद्यमियों, स्टार्टअप्स और अधिकारियों के सामूहिक प्रयास का प्रतीक है।