राष्ट्रीय खेलों में चमका उत्तराखंड, शुभंकर ‘मौली’ बना आकर्षण का केंद्र

38वें राष्ट्रीय खेलों में मुख्य आकर्षण बने शुभंकर ‘मौली’ (मोनाल पक्षी) का राष्ट्रीय खेलों के समापन के बाद सीएम आवास पर भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में मौली की सक्रियता ने सभी का दिल जीता। राज्य पक्षी मोनाल की विशिष्टता से देशभर के लोग परिचित हुए।

38वें राष्ट्रीय खेलों ने उत्तराखण्ड को देवभूमि, वीरभूमि और खेल भूमि के रूप में नई पहचान दिलाई। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य के खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास और नई खेल नीति के कारण राज्य के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, और 103 पदक जीतकर देशभर में शीर्ष सात राज्यों में स्थान पाया। पिछले राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखण्ड 25वें स्थान पर था। इन खेलों को ग्रीन गेम्स और ई-वेस्ट से बने मेडल के लिए भी याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *