उत्तराखंड बनेगा डिफेंस प्रोडक्शन हब, CM धामी ने ‘सूर्या ड्रोन टेक-2025’ में किया ऐलान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को रक्षा निर्माण और ड्रोन तकनीक में अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प हमारी सरकार ने ले लिया है। सीएम धामी देहरादून छावनी के जसवंत ग्राउंड में आयोजित ‘सूर्या ड्रोन टेक-2025’ कार्यक्रम में शामिल हुए और अत्याधुनिक ड्रोन प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

दो दिवसीय इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सेना की सेंट्रल कमांड और सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (SIDM) द्वारा किया गया है, जिसमें देश में विकसित स्वदेशी ड्रोन टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जैसे संवेदनशील राज्य में ड्रोन तकनीक आपदा राहत में बड़ी भूमिका निभा रही है। सरकार का लक्ष्य है कि युवा इनोवेशन और तकनीक में आगे आएं और ड्रोन क्षेत्र में विशेषज्ञ बनें।

धामी ने कहा, “हमारी औद्योगिक नीति में रक्षा उत्पादन और तकनीकी नवाचार को प्राथमिकता दी गई है। यह प्रदर्शनी उत्तराखंड को ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।”

कार्यक्रम में स्टार्टअप्स, MSMEs, ड्रोन एक्सपर्ट्स, एनसीसी कैडेट्स और स्कूली छात्रों ने भी भाग लिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *