वैष्णव अखाड़ों ने किया मुख्यमंत्री की भव्य दिव्य कुंभ कराने की घोषणा का स्वागत

हरिद्वार। अखिल भारतीय वैष्णव अखाड़ा परिषद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुंभ मेले की तैयारियां को लेकर अखाड़ों से विचार विमर्श करने का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री के साथ बैठक में भाग लेने के बाद बैरागी कैंप स्थित श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़े में अखिल भारतीय वैष्णव अखाड़ा परिषद की बैठक में संतों ने कहा कि हरिद्वार कुंभ मेला दिव्य और भव्य होगा। कुंभ मेले में वैष्णव अखाड़े अहम भूमिका निभाएंगे।

अखिल भारतीय वैष्णव अखाड़ा परिषद एवं पंच निर्मोही अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखाड़ों के साथ बैठक कर भव्य और दिव्य कुंभ मेले की घोषणा कर दी है। जो कि स्वागत योग्य है। सभी अखाड़े मिलकर प्रयागराज की तर्ज पर हरिद्वार कुंभ मेले को भी सकुशल संपन्न कराएंगे। श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने कहा कि आज पूरी दुनिया में सनातन की पताका फहरा रही है। हरिद्वार कुंभ के माध्यम से सनातन और मजबूत होगा। उन्होंने सभी श्रद्धालु भक्तों से कुंभ में होने वाले अमृत स्नान में शामिल होने का आह्वान भी किया। 

महंत मुरलीदास, महंत वैष्णोदास एवं महत मोहनदास ने कहा कि संत सनातन संस्कृति के संवाहक और कुंभ मेला सनातन धर्म संस्कृति की दिव्य पहचान है। कुंभ मेले के दौरान गंगा तट पर होने वाले विशाल संत समागम से सनातन की छठा निखरती है और संतों की वाणी से प्रसारित होने वाले आध्यात्मिक संदशों से पूरे विश्व में सनातन संस्कृति की स्वीकार्यता बढ रही है। जिससे प्रभवित होकर यूरोपीय देशों के लोग भी सनातन धर्म संस्कृति को अपना रहे हैं। बैठक में महंत मोनी बाबा, महंत रामशरण दास, महंत रमेश दास, महंत माधोदास सहित कई संत महंत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *