पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर चोर

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो मोबाइल, सोने की चैन मय पैंडेट व एक अंगुठी बरामद की गई है।

प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय से स्वर्ण जयंती चैराहे की तरफ जाने वाली सड़क पर हनुमान मंदिर को जाने वाले रास्ते के पास से दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अपना नाम आशीष उर्फ शिबू व संदीप निवासी टिबडी बताया। साथ ही अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर शिवलोक कॉलोनी व रानीपुर मोड़ विनायक होटल के सामने वाली कॉलोनी स्थित एक मकान में घुसकर सोने की ज्वेलरी व करीब 10 हजार रूपये चोरी करना स्वीकार किया।

जिसके सम्बन्ध में 12 अगस्त को कोतवाली रानीपुर में शिव कुमार ग्रोवर निवासी शिवलोक कालोनी ने तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया कि 10 अगस्त की मध्य रात्रि को अज्ञात चोरों ने उनके घर का दरवाजा काटकर 40,000 रूपये की नकदी व दो मोबाईल फोन चोरी कर लिए गये हैं। जिसमें संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

आरोपी अंधेरी रात में वारदात को अंजाम देते थे। रानीपुर मोड़ के आसपास के इलाकों को टार्गेट कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *