विमला देवी का डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान तेज 

काशीपुर। नगर निगम के वार्ड नंबर 10 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही श्रीमती विमला देवी का चुनाव प्रचार तेजी के साथ चल रहा है, आज उन्होंने अपने समर्थकों के साथ वार्ड के ज्यादातर हिस्सों में डोर टू डोर जनसंपर्क किया।  

 निकाय चुनाव की तिथि ज्यों ज्यों नजदीक आ रही है चुनाव लड़ने प्रत्याशियों की धड़कनें भी तेज हो रही हैं। सभी प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान में जी जान एक कर दी है। इसी क्रम में यहां वार्ड नंबर 10 से चुनाव लड़ रही निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती विमला देवी ने भी आज अपने समर्थकों के साथ वार्ड के ज्यादातर हिस्सों में डोर टू डोर जनसंपर्क कर वोट मांगे, उन्होंने फिर से जनता को भरोसा दिलाया कि वह चुनाव जीती तो वार्ड में सभी प्रकार के विकास कार्य करेंगी उन्होंने कहा कि झूठे वादे करने वाले नेताओं के झांसे में ना आए और सोच समझकर मतदान करें। उन्होंने कहा कि उनके पति धर्मपाल सिंह किसी पद पर न होने के बावजूद वार्ड के लोगों के हमेशा काम आते हैं और सुख-दुख में साथ देते हैं ।चुनाव जीतने के बाद भी यही क्रम बना रहेगा आज के जनसंपर्क अभियान में श्रीमति विमला देवी के साथ धर्मपाल सिंह, सुषमा देवी, कस्तूरी देवी, ममता देवी, कमलेश, एम. एल. पुष्कर, कुलमीत सिंह, अरविंद प्रजापति, डोरी लाल, बलजीत सिंह और प्रेम सिंह सहित दर्जनों समर्थक उनके साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *