देशभक्ति की भावना भरने का सबसे बड़ा कार्य : विनोद कुमार

देहरादून। नव पर्वतीय विकास संस्था की ओर से शुक्रवार को गुरुनानक इंटर कॉलेज, चक्कूवाला में कारगिल विजय दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार एडवोकेट ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बच्चों में देशभक्ति की भावना भरना आज के समय का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं व 12वीं के टॉपर्स के साथ-साथ उत्कृष्ट शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि विनोद कुमार ने कहा कि आज का दिन गर्व से भर देने वाला है, जब हम उन शूरवीरों को याद कर रहे हैं जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस दिखाते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।

कार्यक्रम में द रहमान स्कूल के छात्रों और शिक्षकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि विपिन खन्ना (प्रवक्ता, नव पर्वतीय विकास संस्था) व संजय कुमार अमन (पूर्व रेलवे अधिकारी, संरक्षक SC/ST उत्तर रेलवे एसोसिएशन) ने बच्चों को सेना जैसे अनुशासित करियर को अपनाने की प्रेरणा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *