मलीन बस्तियों को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी : विनोद कुमार

देहरादून। एलिवेटेड रोड परियोजना के खिलाफ “मेरा घर मेरी दुनिया” अभियान के तहत नव पर्वतीय विकास संस्था ने प्रेस वार्ता की। संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार एडवोकेट ने कहा कि मलीन बस्तियों को बचाने की लड़ाई और तेज की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार 1.75 लाख लोगों को बेघर कर रही है, उनके राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र रद्द किए जा रहे हैं।

विनोद कुमार ने कहा कि यह लोगों के आरक्षण, शिक्षा और भविष्य पर सीधा हमला है। उन्होंने धामी सरकार पर तानाशाही और नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया। संस्था के प्रवक्ता विपिन खन्ना ने बताया कि 14 जून को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया गया था, जिसमें संस्था पदाधिकारियों ने गिरफ्तारी दी। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर बस्तियों से धोखा करने का आरोप लगाया।

प्रेस वार्ता में हरीश सिसोदिया, अनिल खजुवाल, राव वसीम अली, इंतजार मलिक, आर्यन प्रधान और फारुख अहमद मौजू रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *