हर जिले और पंचायत स्तर पर बनेगा विज़न डॉक्यूमेंट: मुख्य सचिव

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में विकास कार्यों की जनपदवार समीक्षा करते हुए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय 2047 विज़न डॉक्यूमेंट की तर्ज पर जिला, खंड और पंचायत स्तर पर भी विज़न डॉक्यूमेंट तैयार किए जाएं। इसके लिए शीघ्र कार्यशालाएं आयोजित होंगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि जिला योजना समितियों की बैठकें मार्च तक अनिवार्य रूप से कराई जाएं और संभावित कार्यों के एस्टीमेट पहले से तैयार रखे जाएं। उन्होंने कृषि, उद्यान और पशुपालन विभाग में खरीद शक्तियों के विकेंद्रीकरण तथा 2–3 वर्षों के लिए मूल्य निर्धारण जैसे विकल्पों पर भी विचार के निर्देश दिए।

उन्होंने जन-जन की सरकार कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए योजनाएं बनाने, आजीविका से जुड़ी योजनाओं की नियमित समीक्षा और राजकीय महिला विद्यालयों में 8 मार्च 2026 तक शौचालय निर्माण संतृप्त करने के निर्देश दोहराए। बैठक में वरिष्ठ अधिकारी और सभी जिलों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *