वेद माता गायत्री टैक्सी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का स्वागत

हरिद्वार। वेद माता गायत्री टैक्सी एसोसिएशन के नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने टैक्सी चालकों से आपसी एकजुटता और निष्ठा की अपील की, ताकि वे श्रद्धालुओं के प्रति विनम्र व्यवहार के साथ अपनी सेवा प्रदान कर सकें। युवा भाजपा नेता विदित शर्मा ने अभिजीत कण्डारी के नेतृत्व में एसोसिएशन को सेवा और संस्कार की मिसाल बताते हुए टैक्सी चालकों को व्यसनों से दूर रहने की सलाह दी। आकाश भाटी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से समन्वय और सहयोग की अपेक्षा की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिजीत कण्डारी ने विश्वास दिलाया कि वह अपनी टीम के साथ पूरी निष्ठा से काम करेंगे और संरक्षक मण्डल में त्रिवेन्द्र सिंह रावत, मदन कौशिक, अनिरूद्ध भाटी, विदित शर्मा, और धर्मेन्द्र परिहार को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *