देहरादून। उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) द्वारा आयोजित प्रथम इंडोर खेल प्रतियोगिता-2025 के विजेता प्रतिभागियों को मंगलवार को महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी (आईएएस) ने पुरस्कार व मेडल प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग और खेल को जीवनशैली में शामिल करना तनाव कम करने के साथ शारीरिक व मानसिक विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने विभागीय परिसर में बैडमिंटन कोर्ट निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों ने प्रतिभागियों को बधाई दी। शतरंज, कैरम सिंगल्स व डबल्स में विजेता-उपविजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता 12 व 14 दिसंबर को सूचना भवन सभागार में आयोजित हुई थी, जिसमें सभी पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।