हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से देशी शराब के 40 टैट्रा पैक बरामद हुए हैं। एसएसपी ने अवैध रूप से शराब की बिक्री और तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर छापेमारी करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों का अनुपालन करते हुए कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम ने गली नं.1 टिबड़ी कालोनी में छापेमारी कर महिला शराब तस्कर को देशी शराब माल्टा के टैट्रा पैक समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में हेडकांस्टेबल विमल नेगी, कांस्टेबल उदय नेगी, महिला कांस्टेबल अनीता शामिल रहे।