हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र के श्री गुरु नानक देव जी घाट से गंगा नदी में तैरते हुए महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिले शव की शिनाख्त नहीं हुई। महिला के शव से मोबाइल बरामद हुआ है। महिला के आत्महत्या के कयास लगायेे जा रहे हैं। शव एक दो दिन पुराना बताया जा रहा है।