महिला ऐच्छिक ब्यूरो का बड़ा प्रयास सफल, चार परिवार टूटने से बचे

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस की महिला ऐच्छिक ब्यूरो लगातार रिश्तों को बचाने के लिए प्रयासरत है। रिश्तों में आई दरार को जोड़ने का जिम्मा निभा रही यह हेल्पलाइन अब तक कई परिवारों को एक कर चुकी है। शनिवार को पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित महिला ऐच्छिक ब्यूरो कार्यालय में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कई जटिल पारिवारिक मामलों की सुनवाई की गई।

बैठक की अध्यक्षता महिला हेल्पलाइन इंचार्ज ममता व कांस्टेबल ममता ने की। इस दौरान ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्य, एडवोकेट रीमा शाहिम, प्रधानाचार्य श्रीमती रंजना व समाजसेवी वी के शर्मा भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान कुल छह विवादित पारिवारिक प्रकरणों को सुना गया, जिनमें से चार मामलों में दंपत्ति व उनके परिजन समझाने पर आपसी सहमति से साथ रहने को राजी हो गए। जबकि दो अन्य मामलों में अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई है।

ब्यूरो से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि परिवार को बचाना समाज की नींव को मजबूत करने जैसा है। रिश्तों में तनाव आने पर संवाद से समाधान संभव है। हरिद्वार पुलिस का यह प्रयास लगातार सकारात्मक परिणाम दे रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *