यू-प्रिपेयर प्रोजेक्ट: 29 पुलों का निर्माण शुरू, आपातकालीन योजना पर काम तेज

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में आपदा प्रबंधन विभाग और विश्व बैंक के साथ यू-प्रिपेयर प्रोजेक्ट की समीक्षा की। उन्होंने परियोजना के प्रस्ताव समय पर तैयार करने और 31 अक्टूबर तक ड्राफ्ट आपातकालीन योजना व सीईआरसी संचालन मैनुअल पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि परियोजना प्रबंधन इकाई और कार्यान्वयन इकाइयाँ स्थापित हो चुकी हैं, 29 पुलों का निर्माण शुरू हो चुका है, MIS और मोबाइल ऐप जल्द लॉन्च होंगे। प्रभावित परिवारों को भूमि मुआवजा दिया गया और शिकायत निवारण तंत्र पूरी तरह सक्रिय

है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *