दोबारा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए अमन गर्ग का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

हरिद्वार। अमन गर्ग को एक बार फिर से हरिद्वार महानगर कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मायापुर स्थित यूनियन भवन कार्यालय में फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष जताया।

अमन गर्ग ने संगठन द्वारा दोबारा विश्वास जताने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कांग्रेस को एकजुट कर संगठन को और मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को कांग्रेस के सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं को साथ मिलकर अभी से बूथ स्तर पर तैयारी शुरू करनी होगी। अमन गर्ग ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों और जनहित के कार्यों को बताएं। उन्होंने कहा कि आज देश का चुनाव आयोग और भाजपा मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं और राज्यों में अलोकतांत्रिक सरकारें बना रहे है। स्वागत करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर, वरुण बालियान, मनोज सैनी, संजय सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, पार्षद हिमांशु गुप्ता, पार्षद नोमान अंसारी, पार्षद विवेक भूषण विक्की, पूर्व पार्षद राजीव भार्गव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष उपेंद्र कुमार, याज्ञिक वर्मा, अंकित चैहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *