योग सिर्फ आसनों का समूह नहीं, बल्कि जीवन पद्धति है: चेतन चौबे

 हरिद्वार, 10 मई — 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में हरिद्वार में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में वार्ड नं. 5 स्थित वैरागी धर्मशाला में एक योग शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर श्रवण एवं शोध संस्थान के संस्थापक डॉ. अशोक गिरी के संयोजन में और राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, खड़खड़ी, हरिद्वार के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

शिविर में चिकित्सालय की चिकित्साधिकारी डॉ. रेनू सिंह, मुख्य फार्मेसी अधिकारी नवीन चंद्र थपलियाल, दीपशिखा के फार्मेसी अधिकारी एवं वार्ड बॉय राकेश डंगवाल भी उपस्थित रहे।

योग प्रशिक्षण योगाचार्य सोनाली रावत एवं चेतन चौबे द्वारा प्रदान किया गया, जिसमें वार्ड नं. 5 के अनेक क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योगाभ्यास का लाभ प्राप्त किया।

चेतन ज्योति संस्कृत विद्यालय के अध्यापक एवं स्वास्तिक संकल्प ट्रस्ट के अध्यक्ष चेतन चौबे ने कहा कि, “योग केवल आसनों का समूह नहीं है, बल्कि यह एक संपूर्ण जीवन पद्धति है। योग शारीरिक, मानसिक और आत्मिक रूप से स्वस्थ रहने की वैज्ञानिक पद्धति है।”

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पत्रकार प्रमोद गिरी, आजाद सिंह, एडवोकेट कुणाल गिरी, दीनदयाल दीक्षित, अमन गिरी एवं मुनिश शर्मा सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *