हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र के मखियाली खुर्द इलाके में जुआ खेलने के विवाद में सादाब की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि जुआरियाओं में जुआ खेलने के बाद रकम की हार जीत को लेकर विवाद हो गया था। बाद में आरोपियों ने सादाब की शर्ट से गला घोट कर हत्या कर दी और फरार हो गये।
जानकारी के मुताबिक सादाब, गुलशेर, अहतसाम, राकिब व गुलजार जुआ खेलने के आदी थे। विगत शुक्रवार को एक निर्माणाधीन मकान में ये लोग एक साथ मिलकर जुआ खेल रहे थे। सादाब जुए में पैसे जीतने के बाद अपने घर जाने लगा, लेकिन जुआरी जुए में पैसे हारने के कारण आहत थे, जुआरी सादाब से और जुआ खेलने की जिद करने लगे। लेकिन सादाब के ना मानने पर जुआरियों में बहस हो गयी, सादाब के लगातार जुआ खेलने से मना करने पर नाराज होकर जुआरियों ने कमीज से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी गई और शव को वहीं निर्माणाधीन मकान के कमरे के एक कोने में बांस के डडों के नीचे छिपा दिया।
हत्या की सूचना शनिवार को 112 नम्बर पर लक्सर पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाकर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। हत्या की घटना में मृतक के चाचा सलीम पुत्र शफी निवासी ग्राम मखियाली खुर्द ने नामजद अभियुक्तों गुलशेर, अहतसाम, राकिब व गुलजार के विरुद्ध अपने भतीजे सादाब के साथ लड़ाई झगड़ा कर उसकी हत्या कर देने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया गया। शिकायत के आधार पर आरोपियों खिलाफ धारा 302 में मुकदमा दाखिल किया गया। हत्यारोपी गिरफ्तारी के डर से शहर छोड़ कर भागने की फिराक में थे। जिसमें से पुलिस ने दो आरोपियों राकिब और गुलशेर को कुआँखेड़ा की ओर आने वाले बायपास तिराहे के पास से धर दबोचा। हत्यारोपियों की निशांदेही पर पुलिस टीम ने हत्या में उयुक्त कमीज, मृतक से लूटे गये पैसे व ताश की गड्डी भी बरामद की गई। दोनों आरोपी अनपढ़ होने के कारण खेती-बाड़ी का काम करते हैं।
हत्यारों को पकड़ने वाली टीम में सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक लक्सर राजीव रौथांण, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज गैरोला, उपनिरीक्षक कर्मवीर सिह, उपनिरीक्षककमल कांत रतुड़ी, हेड कांस्टेबल रियाज अली, कांस्टेबल रविन्द्र सिह चौहान, सौदीश कुमार, टीकम सिह व चालक लाल सिंह शामिल थे।