देहरादून।। कोतवाली सहसपुर में एक युवती ने दी तहरीर में कहा कि उसके पिता पेशे से ड्राइवर हैं। उसके पास 25 फरवरी की शाम धीरज निवासी तिपरपुर का फोन आया था। उसने जबरदस्ती अपने साथ घूमने व कपड़े दिलाने के लिए कहा।
मना करने पर वह घर पर आ गया और मारपीट की। धीरज ने उसे लात घूंसे मारे और बाल पकड़कर खींचा। उसे व उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट के अनुसार धीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।