हॉस्पिटल गई युवा नर्स रहस्य में ढंग से गायब,अपहरण का मुकदमा दर्ज

 

काशीपुर । अस्पताल में नौकरी करने के लिए गई 21 वर्षीय युवती रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई, सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद कहीं कोई सुराग न मिलने पर गायब युवती के पिता ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में मोहल्ला पक्का कोर्ट निवासी शंभू लाल पुत्र बच्ची राम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 21 वर्षीय पुत्री ज्योति आर्य यहां मुरादाबाद रोड स्थित इमेज आई हॉस्पिटल में काम करती है। वह रोजाना सुबह घर से जाती है और शाम को वापस आ जाती थी। 28 सितंबर को वह हॉस्पिटल गई थी परंतु शाम को वापस घर नहीं लौटी, पता करने पर पता चला कि शाम 7 बजे वह हॉस्पिटल से घर के लिए निकल गई थी। घर न पहुंचने पर परिवार वालों ने सभी रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश किया परंतु उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला, वह मेहंदी रंग की पेंट और काली टीशर्ट पहने हुए थी। गायब युवती के पिता ने उसके अपहरण की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 140 (3) अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है, मामले की जांच उप निरीक्षक प्रकाश चंद्र को सौंप गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *