शनिवार को होगा युवा कवि सम्मेलन

हरिद्वार। संस्कृति की नगरी हरिद्वार में ‘कलम प्रयाग’ शब्दों का संगम के बैनर तले एक युवा कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 14 दिसंबर को दोपहर 2 बजे प्रेमनगर आश्रम में गंगा के तट पर होगा। कविताएं चली गंगा तट की ओर ‘द्वितीय संस्करण में छः प्रतिष्ठित कवि अपने विचार और रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। युवा कवि सम्मेलन में दिव्यांश दुष्यंत केे साथ प्रशांत कौशिक, आलोक यादव, मनीषा भण्डारी, प्रियम आर्य, और नेत्रा थपलियाल शिरकत करेंगे। कवि सम्मेलन का आयोजन देविंद्र सिंह रावत की ओर से किया गया है।

प्रेस क्लब सभागार में पत्रकारों से बात करते हुए युवा कवि सम्मेलन के संयोजक और संचालक कवि दिव्यांश दुष्यंत ने कहा कि हरिद्वार न केवल सांस्कृतिक राजधानी के रूप में बल्कि साहित्यिक गतिविधियों का केंद्र भी बने। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल मनोरंजन है, बल्कि समाज में व्याप्त तनाव और अवसाद को कम करना भी है। दिव्यांश दुष्यंत ने कहा कि कविताओं और मुशायरों में वह ताकत है जो मानसिक तनाव को दूर कर सकती है। ‘आपको किसी डॉक्टर या थेरेपिस्ट की जरूरत नहीं, एक महीने तक नियमित कवि सम्मेलन सुनने से अवसाद दूर हो सकता है।’

कवि सम्मेलन में हास्य, श्रृंगार, ओज, वीर रस का संगम देखने को मिलेगा। इस अवसर पर देविन्द्र सिंह रावत, दियांश दुष्यंत, हरीश कुमार, प्रदीप कुमार, विमल सागर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *