हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘रन फॉर अवेयरनेस’ रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस अभियान में हजारों युवा, छात्र-छात्राएं और नागरिक शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने नशे को “साइलेंट वार” बताते हुए युवाओं से इससे दूर रहने और समाज को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ से प्रेरित होकर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और ट्रीटमेंट केंद्रों के माध्यम से लगातार कार्रवाई कर रही है।