हरिद्वार। एनडीपीएस के दो मामलों में वांछित चल रहे आरोपी को लकसर कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बदायूं से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर लकसर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी द्वारा गठित पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए निवासी ग्राम दियोरीजीत थाना बिनावर जनपद बदायूं उत्तर प्रदेश में दबिश देकर आरोपी धर्मेन्द्र पुत्र जगदीश गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में नशीले पदार्थो का कारोबार करता था। पुलिस जांच में उसका नाम वर्ष 2025 में कोतवाली लक्सर द्वारा एनडीपीएस एक्ट के मामलों में गिरफ्तार अभियुक्तों को अवैध अफीम उपलब्ध कराने तथा उसे उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में बिकवाने के मामले में प्रकाश में आया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस टीम में एसएसआई नितिन चैहान, एसआई यशवीर सिंह नेगी, हेडकांस्टेबल अरविन्द रावत, कांस्टेबल ध्वजवीर चैहान शामिल रहे।