हर भारतवासी के लिए गौरव का दिन है 15 अगस्त : सुनील सेठी

हरिद्वार। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने हर स्वतंत्रता दिवस की तरह इस वर्ष भी खड़खड़ी स्थित होटल रूद्रा महानगर कार्यालय में गणमान्य लोगों की मौजूदगी में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर सुनील सेठी ने सभी देशवासियों, प्रदेशवासियों, हरिद्वार की जनता और व्यापारी भाइयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 15 अगस्त हर भारतवासी के लिए गौरव का दिन है। देश लगातार प्रगति कर रहा है और विश्व पटल पर भारत के तिरंगे का सम्मान इसी तरह ऊंचा बना रहे, यही प्रत्येक देशवासी की कामना है।

उन्होंने कहा कि आज पूरा देश आजादी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस स्वतंत्रता के लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों ने अपना बलिदान दिया। आज उन सभी वीरों को नमन करने और उनके योगदान को याद करने का दिन है। तिरंगे के सम्मान में एकजुट होकर देश को निरंतर आगे बढ़ाने में सहयोग करना हम सभी का दायित्व है।

सुनील सेठी ने कहा कि देश में एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देते हुए विकास में योगदान देना ही सच्ची देशभक्ति और तिरंगे का वास्तविक सम्मान है।

इस अवसर पर धर्मशाला समिति अध्यक्ष भीम सैन, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद गिरी, पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी, पार्षद प्रतिनिधि कन्हैया खेवड़िया, पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा, पार्षद आकाश भाटी, पार्षद सुमित चौधरी, दीपांशु विद्यार्थी, विपिन शर्मा, हरीश अरोड़ा, कुंवर अर्चित चौहान, रवि चौहान, सतनाम सिंह, सतवंत कौर, आकाश पुरी, हर्ष पुरी, विकल राठी, हरिमोहन भारद्वाज, मुकेश पुरी, विकास गुप्ता, विक्की प्रजापति, एसएन तिवारी, राकेश सिंह, दक्ष जमदग्नि, अमित शर्मा, पवन पांडे, अरुण शर्मा, गणेश दत्त उपाध्याय, प्रकाश सिंह, लक्की अनेजा, धर्मपाल प्रजापति, रोहित सेठी सहित कई गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *