हरिद्वार में सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित सहकारिता सप्ताह के तहत सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वृक्षारोपण किया। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में 2 लाख किसानों को 0% ब्याज पर ऋण दिया जाएगा, सहकारी बैंक ₹300 करोड़ के मुनाफे में हैं और इस वर्ष 55 नई बैंक शाखाएँ खोली जाएंगी। साथ ही ‘खेत बचाओ अभियान’ और ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। पूरे देश में 1 करोड़ और उत्तराखंड में भी रिकॉर्ड संख्या में पौधे लगाने का अभियान चलाया जा रहा है।