हरिद्वार। जिला पर्यटन कार्यालय में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र पर बुधवार को चारधाम यात्रा के लिए विभिन्न राज्यों से आए 320 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। इनमें यमुनोत्री के लिए 59, गंगोत्री के लिए 61, केदारनाथ के लिए 88 और बद्रीनाथ धाम के लिए 112 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। हेमकुंड साहिब के लिए कोई पंजीकरण नहीं हुआ।
हरिद्वार यात्री पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 4 लाख 80 हजार 683 यात्री चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं।