ऊधम सिंह नगर में नहीं रहा पुलिस का खौफ, दिन-दहाड़े की नौजवान की हत्या

ब्यूरो चीफ

मनीष राजपूत

केलाखेड़ा,

आपको बता दें कि उधम सिंह नगर में अपराधिक घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जहां लोगों को पुलिस का जरा भी डर नहीं है। यही कारण है कि आए दिन लोग अपराधिक वारदातों को अंजाम देने का काम कर रहे हैं ताजा मामला बाजपुर के मुड़िया चौराहे का है। जहां पांच युवकों ने केलाखेड़ा के ग्राम रामनगर निवासी विशाल कंबोज को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। जिसके बाद दबंग युवक मौके से फरार हो गए वहीं आसपास के दुकानदारों ने घायल युवक को उपचार के लिए बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, लेकिन जब तक युवक को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जाता तब तक युवक ने दम तोड़ दिया।

उधम सिंह नगर के बाजपुर में पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार डाला। युवक की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया वहीं घटना की सूचना पर आसपास के थानों के साथ भारी संख्या में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया और आरोपी युवकों को पकड़ने की मांग की।

मुड़िया तिराहे पर जूस की दुकान पर जूस पी रहे युवक पर 8-9 नकाबपोश युवकों ने लाठी-डंडों से सर पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गया। व्यापारियों ने घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर एसपी चंद्रमोहन सिंह कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी पुलिस फोर्स के साथ सीएचसी में एवं घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के भाई अमर पांडे जिला पंचायत सदस्य अजीत पाल सिंह जाट मौके पर पहुंचकर परिवार से वार्ता करते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।बाजपुर में पुलिस नाम का बदमाशों में कोई खौफ नहीं है हर प्रतिदिन गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। ग्राम रामनगर निवासी विशाल कंबोज 20 वर्षीय पुत्र रमेश चंद कंबोज मुंडिया तिराहे पर जूस की दुकान पर जूस पी रहा था अपने दोस्तों के साथ अचानक से 8-9 नकाबपोश लड़कों ने हाथों में लाठी डंडे लेकर विशाल के सर पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें वह लहूलुहान होकर वहीं पर गिर गया व्यापारियों ने उठाकर उसे सीएचसी भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कॉलेज समय से इन लड़कों के दो गुटों में आपस में रंजिश चली आ रही है 3 महीने पहले भी इनमें झगड़ा हुआ था जिसके खिलाफ तहरीर दी गई थी पुलिस ने उस पर कोई कार्यवाही नहीं की थी। सूचना मिलते ही एएसपी चंद्र मोहन सिंह सीओ यातायात आशीष भारद्वाज कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी एसएसआई विक्रम धामी एसआई गणेश पांडे मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल करते हुए सीएचसी मैं शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया गया है। वही पीड़ित परिवार ने यशपाल राजहंस को साथ लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कोतवाली में आकर जमकर हंगामा किया।एसपी चंद्र मोहन सिंह ने बताया इसमें 5 लड़कों के नाम सामने आए हैं जिसमें एक लड़का जतिन ग्राम शिकारपुर स्वार रामपुर रवि,मानव,आशिक तथा धंसारा निवासी शाहरुख आदि को पकड़ने के लिए एसओजी सहित पुलिस की 5 टीमें बनाई गई है शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *