दिनदहाड़े तमंचा व चाकू लेकर घूम रहे आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने दिनदहाड़े तमंचा व चाकू लेकर घूम रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर व 1 चाकू बरामद किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि सुमननगर सलेमपुर में दो व्यक्ति तमंचा व चाकू लेकर घूम रहे हैं, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस ने आरोपियों को सुमननगर सलेमपुर तिराहा से धर दबोचा। पुुलिस पूछताछ में अपना नाम साहिल व इकराम निवासी ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर, रानीपुर, हरिद्वार बताया। साहिल के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर व इकराम के कब्जे से 1 अवैध चाकू बरामद किया गया। आरोपियों के विरूद्ध धारा 3/4/25 शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान, उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार, कांस्टेबल महेन्द्र तोमर व विजयपाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *