हरिद्वार। 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में आयोजित हुई 21वीं प्रादेशिक अंतर जनपदीय/वाहिनी प्रतियोगिता में हरिद्वार के खिलाड़ियों ने भी अपना दमखम दिखाया।

हरिद्वार का प्रतिनिधित्व कर रहे टेबल टेनिस डबल्स प्रतियोगिता में उपनिरीक्षक अकरम अहमद व कांस्टेबल शैलेंद्र उनियाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह टेबल टेनिस एकल प्रतियोगिता में कांस्टेबल शैलेंद्र उनियाल तीसरे स्थान पर रहे।
आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नेे खिलाड़ियों से मुलाकात कर बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन बढ़ाया। साथ ही उन्हांेने भविष्य में ऑल इंडिया लेवल पर होने वाली प्रतियोगिताओं में अधिक परिश्रम करने की सलाह दी।