एसएसपी द्वारा विशाल हत्याकांड का खुलासा

मनीष राजपूत

ब्यूरो चीफ

केलाखेड़ा ।

कल ऊधमसिंहनगर के बाजपुर में एक सनसनीखेज घटना हुई थी। जिसमे मुड़िया तिराहे पर जूस की दुकान पर जूस पी रहे युवक पर 8-9 नकाबपोश युवकों ने लाठी-डंडों से सर पर जानलेवा हमला कर दिया था । व्यापारियों द्वारा घायल अवस्था सीएचसी में भर्ती कराया गया चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया था। जिसकी आज एसएसपी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई जिसमें एसएसपी ने बताया कि एक लड़का जतिन ग्राम शिकारपुर स्वार रामपुर निवासी से कहा सुनी हुई और उसके साथ आये रवि, मानव, आशिक तथा धंसारा निवासी शाहरुख आदि के द्वारा विशाल पर लाठी डंडो से प्रहार किया और वंही गिर गया । विशाल को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था। इनको पकड़ने के लिए एस.ओ.जी. सहित पुलिस की 5 टीमें बनाई गई थी और इनको शाम 5 बजे तक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

 

बाजपुर पुलिस को मिली कामयाबी एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने किया विशाल काम्बोज हत्या मामले का खुलासा । विशाल काम्बोज की हत्या में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे से पहले किया। गिरफ्तार हत्या में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। धारा 302 में सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है आगे गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा सकती है।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *