राशिफल

🔸🔹🔸🔹🔸🔹🔸🔹🔸
✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿

मेष :- निजी काम करवाने के लिए नरमी से पेश आना होगा | समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा | अति-आत्मविश्वास में आकर जोखिम मोल ले लेंगे |

वृषभ :- आप पूरी गंभीरता से काम करेंगे, फिर भी गलतियों की संभावना रहेगी | पारिवारिक पाबंदियों के कारण युवाओं में आक्रोश बढ़ सकता है |

मिथुन :- आर्थिक मामलों की अनदेखी से समस्या बढ़ सकती है | स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा | अधिकारियों से कहासुनी हो सकती है | धैर्य रखें |

कर्क :- निर्धारित योजनाएं यथासमय पूरी होती जाएंगी | अपनों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे | अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे |

सिंह :- धन संबंधी मामले वरीयता से सुलझाने की कोशिश सफल रहेगी | नए सौदे कारोबारी विस्तार में सहायक हो सकते हैं | यात्रा का योग है |

कन्या :- समय पर काम पूरा करने का दबाव रहेगा | विवादास्पद मामलों में समझौता करना लाभदायी रहेगा | अधिकारियों से बनाकर चलें |

तुला :- मन की बात अपनों से कह दें, रिश्ते मजबूत होंगे | समय के साथ कार्यशैली में बड़ा बदलाव आएगा | जरूरतमंदों की मदद करेंगे |

वृश्चिक :- भावी योजनाओं को लेकर बैठकों व यात्राओं का दौर जारी रहेगा | घरेलू जिम्मेदारियां आपका ध्यान आकर्षित करेंगी | संपर्क क्षेत्र बढ़ेगा |

धनु :- अविवाहित वैवाहिक चर्चाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे | सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में काम में देरी हो सकती है | शांत रहें |

मकर :- व्यर्थ के विवाद में उलझने के बजाय नए समझौतों एवं सौदों पर ध्यान दें | अपने कार्यों पर पुनर्विचार की जरूरत है | संतान सुख मिलेगा |

कुंभ :- रूठे मित्रों को मनाना आसान रहेगा | कार्यस्थल पर सहकर्मियों से संबंध सुधारने के लिए प्रयास सफल रहेंगे | कारोबारी यात्रा हो सकती है |

मीन :- मामूली बदलाव से बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं | परस्पर विचार-विमर्श कर आगे बढ़ें, राह आसान होगी | आय के स्रोत बढ़ेंगे ।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
📞9837081951

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *