कैमरामैन पैट्रिक बाबा के साथ भूपेंद्र सिंह
काशीपुर में स्थित मास्टर इंटरनेशनल स्कूल में सड़क सुरक्षा दिवस मनाया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के चार्ट बनाए और इस कार्यक्रम में पहुंचे ए आर टी ओ अधिकारी ने बच्चों को सड़क पर सफर करने के नियमों को सिखाते हुए शपथ दिलवाई। साथ ही शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी ने भी बच्चों द्वारा बनाए गए चारडो की तारीफ की और कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं। आज सड़क सुरक्षा दिवस के अवसर पर उनको यह जानकारी दी गई है। तो वह बड़ों को भी उन नियमों का पालन करना सिखाएंगे।