21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा – मुख्यमंत्री

हरिद्वार। जीवनदीप आश्रम में आयोजित पंच कुण्डीय होमात्मक श्री महारूद्र यज्ञ अनुष्ठान में सम्मिलित होकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यज्ञ में आहूति देकर भगवान रूद्र से राज्य, देश एवं विश्व कल्याण की कामना की। इस अवसर पर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरी ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह में त्रिशूल भेंट किया। मुख्यमंत्री ने यज्ञ अनुष्ठान में शामिल होने वाले यजमान, पुरोहित, और सहायक व्यक्तियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने महामण्डलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरी महाराज की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वामी का सम्पूर्ण जीवन भारत माता एवं धर्म को समर्पित है। इस यज्ञ का आयोजन विश्व कल्याण के उद्देश्य से किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश भारत विश्व का सिरमौर, विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। भगवान महादेव की कृपा से निश्चित ही 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा।

इस दौरान विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक कुॅवर प्रणब चैम्पियन, दर्जा राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल, एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल, उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह, आईएएस ट्रेनी दीपक सेठ, संयुक्त मजिस्ट्रेट दिवेश शासनी, नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति सहित मनीष सैनी, रोमा सैनी, योगेश सिंघल, प्रवीण, संजय अरोरा, प्रतिभा चैहान, रमेश सेमवाल, असगर अली, राजीव त्यागी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *