कुंभ-2027: गंगा नहर क्लोजर में घाटों के निर्माण और मरम्मत के महत्वपूर्ण कार्य पूरे

हरिद्वार में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत गंगा नहर क्लोजर के दौरान घाटों के निर्माण एवं मरम्मत के महत्वपूर्ण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे कर लिए गए हैं। मेलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर दिन-रात युद्धस्तर पर काम कराया गया।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अनुभव नौटियाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगभग सवा तीन किलोमीटर लंबाई में 10 नए घाटों का निर्माण कराया जा रहा है। इनका अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य 30 नवंबर तक पूरे कर लिए जाएंगे।

इसके अलावा अपर गंगा कैनाल के 34 और एस्केप चैनल के 22 पुराने घाटों के जलमग्न हिस्सों की मरम्मत भी पूरी कर ली गई है। नहर में सामान्य जलप्रवाह शुरू होने के बाद घाटों के शेष निर्माण, सौंदर्यीकरण और फिनिशिंग का कार्य तेजी से कराया जाएगा। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक घाट उपलब्ध हो सकें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *