सीएचसी बहादराबाद में शुरू हुई अल्ट्रासाउंड सुविधा, सप्ताह में दो दिन होगी जांच

हरिद्वार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहादराबाद में गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। अब सप्ताह में दो दिन महिलाओं को स्थानीय स्तर पर ही जांच की सुविधा मिलेगी। प्रथम दिन दो गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया गया।

सीएमओ डॉ. आरके सिंह के निर्देश पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यशपाल तोमर ने सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि जल्द ही केंद्र में सिजेरियन प्रसव की सुविधा भी शुरू की जाएगी।

डॉ. तोमर के अनुसार, अप्रैल से अक्टूबर 2026 तक सीएचसी में 38,263 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं और 610 मरीजों को भर्ती कर उपचार किया गया। अक्टूबर में 5,151 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इस दौरान 52 प्रसव हुए, जबकि अप्रैल से अक्टूबर तक कुल 358 प्रसव कराए गए। केंद्र में 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा और संस्थागत प्रसव की सुविधा उपलब्ध है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *