लोकसभा का चुनावी घमासान 20 मार्च से, हेल्पलाइन नंबर जारी

हरिद्वार: जिला निर्वाचन अधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने बताया की कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन के अनुसार 20 मार्च से 27 मार्च तक उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 मार्च को होगी, और उम्मीदवारों का नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 30 मार्च है। उन्होंने आगे कहा कि मतदान शुक्रवार, 19 अप्रैल को, होगा, और मतगणना 4 जून को होगी।

उन्होंने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र के अलावा, मतदाता आधार कार्ड, एमजीएनआरईजीए कार्ड, बैंक और डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के तहत जारी आरजीआई के स्मार्ट कार्ड, पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन अभिलेख, सांसदों, विधायकों, एमएलसी को जारी किए गए अधिकारिक पहचान पत्र और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी विशेष विकलांगता फोटो पहचान पत्र (यूडीआईडी) का उपयोग मतदान के लिए किया जा सकता है।

साथ ही लोकसभा सामान्य निर्वाचन को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन कन्ट्रोल रूम जिला कार्यालय के पुराने आपदा प्रबन्धन कक्ष में स्थापित किया गया। इसका दूरभाष नंबर 01334-239029 और टोल-फ्री नंबर 1950 है। कन्ट्रोल रूम से चुनाव से जुड़ी जानकारी 24*7 प्राप्त कर सकते है, जो 24 घंटे संचालित रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *