हरिद्वार। लोकसभा चुनाव को देखते हुये पुलिस ने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर शिंकजा कंसना शुरू कर दिया है। ऐसे लोगों को पुलिस समयावधि से पहले जिले में प्रवेश न करने की हिदायत दे रही है।
नगर कोतवाली पुलिस ने नीशू शर्मा उर्फ बिजली पुत्र देवेन्द्र निवासी भीमगोडा के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है। उपनिरीक्षक संजीत कण्डारी व कांस्टेबल हरवीर ने आरोपी को जिले की सीमा के बाहर छोड़ा है। आरोपी को 45 दिन के लिये जिला बदर किया गया। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर धारा 3(1) एंव नियम 4 गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत जिला बदर का आदेश जारी किया गया।
वहीं ज्वालापुर निवासी एक महिला को जिला बदर किया गया। जिसे पुलिस ने बिजनौर उत्तर प्रदेश की सीमा में भेजा।