काशीपुर की गीता सागर ने “मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2024” का खिताब जीता

आर.पी.उदास

काशीपुर । शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.आरबी लाल सागर की सुपुत्री एवं अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की सहायक मैनेजर श्रीमती गीता सागर विगत दिवस जयपुर में आयोजित इंटरनेशनल ब्यूटी प्रेजेंट दीवालिशियस प्रतियोगिता में मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2024 चुनी गई हैं। कल वापस आने पर काशीपुर में उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार गुलाबी नगरी जयपुर के होटल ग्रैंड उनियारा में 31 मार्च को आयोजित इस इंटरनेशनल ब्यूटी कंपटीशन में देशभर की ख्यातिनाम सुंदरियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें काशीपुर निवासी वरिष्ठ ईएनटी चिकित्सक डॉ आरबी लाल सागर कि पुत्री श्रीमती गीता सागरमिसेज इंडिया यूनिवर्स 2024 चुनी गईं। दिवालीशियस मिसेज इंडिया यूनिवर्स आर्गेनाइजेशन के सीईओ नरेश मदान ने उन्हें मिसेज इंडिया यूनिवर्स का ताज पहनाया। श्री मदान ने इस मौके पर कहा कि सौंदर्य प्रतियोगिता में विजेताओं को पहनाया जाने वाला ताज सिर्फ सिर की सजावट मात्र नहीं है बल्कि यह महिलाओं के आत्मविश्वास का प्रतीक भी है। दो वर्ष पूर्व 2022 में श्रीमती गीता ने गुरुग्राम में आयोजित टिस्का मिस एंड मिसेज इंडिया शो में मैसेज उत्तराखंड गोल्ड का खिताब जीतकर काशीपुर का नाम रोशन किया था। श्रीमती गीता यहां अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में सहायक मैनेजर और सागर पब्लिक स्कूल की सचिव भी हैं। पुत्री के विजयी होने पर डॉ. आरबी लाल सागर ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि कल सुबह गीता कॉर्बेट पार्क एक्सप्रेस ट्रेन से काशीपुर आयेंगी,यहां पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *