सोमवती अमावस्या स्नान मेला बंटा 5 सुपर जोन, 16 जोन व 39 सेक्टरों में

हरिद्वार। धर्मनगरी पुलिस ने चुनावी माहौल में सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को कराने के लिये कमर कसी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने अन्य प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में सोमवती अमावस्या स्नान पर्व हेतु नियुक्त पुलिस बल को ऋषिकुल ऑटियोरियम में संयुक्त रूप से ब्रीफ किया गया।

सोमवती अमावस्या स्नान वीकेंड पर होने के कारण लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसलिये स्थानीय अभिसूचना ईकाई के अधिकारियों को गुप्त रूप से पूरे मेला क्षेत्र में कड़ी नजर रखने के आदेश दिये। मेले को 5 सुपर जोन, 16 जोन व 39 सेक्टरों में बांटा गया। सम्पूर्ण मेला क्षेत्र सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा।

ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने नियुक्त पुलिस बल को सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के मेले के दौरान उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से भीड़ और सुरक्षा को मध्यनजर रखने के लिए सभी पुलिसकर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशील बनाने का आग्रह किया। उन्होंने यातायात एवं पार्किंग की सुविधा को भी महत्व दिया और सभी को अपने क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने के लिए आह्वान किया।

साथ ही कहा कि घाटों, मनसा देवी व चंडी देवी में भीड़ का दबाब अधिक रहता है। फोर्स घाटों व मन्दिरों को निरंतर खाली कराते हुए श्रद्धालुओं को सही तरीके से बाहर निकालने के लिए सजग रहे। महिला घाटोें पर महिला कर्मी मुस्तैद रहे।

अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिये जल पुलिस, बम निरोधक दस्ते, श्वान दल की टीम निरन्तर घाटो, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा व अपर रोड में तैनात रहें। यातायात प्लान तैयार है जिसकी जानकारी सभी को होनी चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *