मतदाता सूची में हो सकती है त्रुटियाँ, सुधारने के लिए विशेष शिविर का आयोजन

हरिद्वार। जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सूचित किया है कि राज्य की सभी नगर निकायों की मतदाता सूची में कई त्रुटियां हो सकती हैं। इसके लिए प्रत्येक वार्ड में 7 दिनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जाए।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सूचना दी है कि सभी नगर निकायों की मतदाता सूची में कुछ लोगों का नाम छूट रहा है और कुछ नामों में गलतियाँ हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि 1999 के पूरक आदेश के अनुसार, गलतियों को सुधारने का प्रावधान है। अगर किसी की नामावली में त्रुटि हो, तो निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी इसे ठीक कर सकते हैं। अगर किसी के नाम छूट जाने की शिकायत हो, तो इसे जांचने के लिए जिला मजिस्ट्रेट या निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी को दिया जाएगा। अगर जांच सत्य साबित होती है, तो ऐसे नामों को शामिल किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारी और निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपनी निकायों के प्रत्येक वार्ड में 7 दिनों तक विशेष शिविर का आयोजन कर निर्वाचक नामावली की जाँच को पुनः सत्यापित किया जाए। फिर, उन्हें पूरक उपबंध आदेश, 1999 के प्रस्तर-4 और प्रस्तर-5 के अनुसार कार्य को पूरा करने के साथ-साथ एक प्रस्ताव तैयार कर हरिद्वार के जिला निर्वाचन अधिकारी को आठवें दिन भेजे। उसके बाद ही जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से यह प्रस्ताव आयोग के अवलोकन के लिए भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *