रूड़की। कलियर पुलिस ने गोकशी के पाँच आरोपियों पर कार्रवाई की है। आरोपियों पर उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम व आर्म्स एक्ट में मामले पंजीकृत किये गये हैं। पुलिस ने ग्राम दरियापुर दयालपुर निवासी समून के घर से शादाब और शाहरुख को गोमांस की बिक्री करते समय पकड़ लिया। जिसमें दो आरोपी रिजवान व मोहसिन मौके से फरार हो गए।
कलियर उप निरीक्षक विनोद गोला ने बताया कि उन्हें समून के निवास पर गौकशी की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुँची पुलिस ने 150 किलोग्राम गौमांस व गोकशी के उपकरणों सहित तीन आरापियों को पकड़ा। पुलिस अब फरार आरोपियों की तालाश कर रही है।