महिला शातिर चोर को पुलिस ने किया दिल्ली से गिरफ्तार, भेजा जेल

हरिद्वार। पुलिस को दिल्ली से महिला चोर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। बहादराबाद में ज्वैलरी शॉप से गहने व नगदी उड़ा ले गई थी। महिला चोर से चोरी की ज्वैलरी बरामद की गई है। शातिर महिला चोर परिवार का भरण पोषण करने के लिये चोरी की घटना को अंजाम देती है।

मामला बहादराबाद पीठ बाजार क्षेत्र का है। विगत 15 मार्च को संजीव कुमार वर्मा ने अपनी दुकान से ज्वैलरी चोरी होने के सम्बंध में बहादराबाद थाने में शिकायत की थी। बताया की उसकी बहादराबाद पीठ बाजार में ओम ज्वैलर्स के नाम से शाॅप है। जहाँ से अज्ञात ने सोने की दो बड़ी बाली, दो छोटी बाली, एक अंगूठी, एक जोड़ी पायल आदि गायब कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने चोरी के मामले में धारा 380 में मुकदमा दर्ज किया था।

चोरी की घटना के अनावरण के लिए पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें महिला का होना प्रकाश में आया। महिला की खोजबीन में पाया कि वह सीलमपुर दिल्ली की रहने वाली है। हरिद्वार पुलिस ने उसे पकड़ने के लिये दिल्ली लोकल पुलिस की सहायता ली। जहाँ महिला को उसके ब्यूटीपार्लर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपिनी ने बहादराबाद पीठ बाजार स्थित ओम ज्वैलर्स से चोरी करना स्वीकारा। उसकी निशांदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया गया। महिला के खिलाफ मुकदमेें में धारा 411 की बढोत्तरी की गयी। आरोपी महिला पर चोरी का अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

महिला दिल्ली में ब्यूटीपार्लर चलाती है। पति की बीमारी के कारण परिवार की जिम्मेदारी उस पर हैै। परिवार का भरण-पोषण करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *