काशीपुर आवास विकास से दस वर्षीय बालक अचानक लापता

काशीपुर। घर से खेलने के लिए पार्क में गया एक दस वर्ष का बच्चा रहस्य में तरीके से गायब हो गया, काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला है।


  • जानकारी के अनुसार यहां सी.73 न्यू आवास विकास निवासी पुलिस कांस्टेबल रविंद्र कुमार का 10 वर्षीय बेटा कल शाम 5 बजे घर के पास ही पार्क में खेलने गया था पर जब देर रात तक भी वापस नहीं लौटा तो परिवार वालों में खलबली मच गई। पॉश कॉलोनी से बच्चा गायब होने की सूचना पुलिस को दी गई, काफी संख्या में लोग बालक के घर जमा हो गए और सभी संभावित जगह खोजबीन भी इनकी परंतु अभी तक बालक का कोई सुराग नहीं मिल सका है। गायब हुए बच्चे के पिता रचित के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल हैं इस समय उनकी लोकसभा चुनाव में ड्यूटी लगी है, कल वह यूपी के बाराबंकी जिले में चुनाव ड्यूटी पर थे। घर में उनकी पत्नी श्रीमती जीनू सागर और गायब हुए बच्चे के दो अन्य भाइयों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि आवास विकास के पार्क में खेलने के बाद रचित रेलवे कॉलोनी की तरफ गया था कुछ प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि रेलवे में मनोरंजन संस्थान के पास उसने टंकी से पानी भी पिया था परंतु उसके बाद बच्चे की लोकेशन पता नहीं चल सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *